Defence News

DRDO तथा भारतीय नौसेना ने कम दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय नौसेना ने कल ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत टेस्‍ट रेंज- आई टी आर से स्‍वदेश में विकसित वर्टिकल रूप से लॉन्‍च की जाने वाली कम दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया। यह उड़ान परीक्षण बहुत कम ऊंचाई से अधिक गति के हवाई लक्ष्‍य के विरूद्ध भूमि आधारित वर्टिकल लॉन्‍चर से किया गया।

इस परीक्षण ने मिसाइल प्रणाली की नियर-बाउंड्री-लो एल्टीट्यूड क्षमता स्‍थापित की। इस परीक्षण के दौरान मिसाइल ने कम ऊंचाई पर चपलता, विश्वसनीयता और सटीकता का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्‍य को पूरी तरह से नष्‍ट कर दिया। यह परीक्षण कॉम्‍बैट कॉन्फ़िगरेशन में सभी हथियार प्रणालियों के साथ तैनात करके किया गया।

स्‍वदेशी रेडियो फ्रिक्‍वेंसी सीकर, बहु-कार्य को अंजाम देने वाली रडार तथा हथियार नियंत्रण प्रणाली सहित सभी उपकरणों में आशानुरूप प्रदर्शन किया है। आई टी आर चांदीपुर द्वारा विकसित विभिन्‍न रेंज के उपकरणों द्वारा प्राप्त उड़ान डेटा ने प्रणाली के प्रदर्शन को मान्य किया।

डीआरडीओ, भारतीय नौसेना तथा इस उद्योग को बधाई देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में भारत के मजबूत डिजायन और विकास क्षमताओं के प्रमाण के रूप में इस मिसाइल प्रणाली की व्‍याख्‍या की।

Editor

Recent Posts

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित को भारत, इस्राएल और पूरी दुनिया का नायक बताया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बे‍न्‍यामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को…

5 घंटे ago

एशियन गेम्स 2026 का समापन आज, भारत की ध्वजवाहक निशानेबाज होंगी नीरू धांडा

एशियन गेम्स 2026 का आज समापन होने जा रहा है। समापन समारोह जापान के नागोया…

5 घंटे ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2026-27 के लिए कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कई संसदीय समितियों का पुनर्गठन किया है और इनके नए…

5 घंटे ago

पाकिस्तान से जारी अवैध घुसपैठ पर भारत ने जताया कड़ा विरोध, उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी तलब

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग के कार्यवाहक प्रभारी को तलब किया है। भारत ने पाकिस्तान…

5 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

1 दिन ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

1 दिन ago