भारत

10वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू

10वां राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन आज नई दिल्ली में शुरू हुआ। दो दिन के सम्‍मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला कर रहे हैं। ओम बिडला इस संगठन के अध्यक्ष भी हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी, सभापति, अध्यक्ष और उपसभापति सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का विषय “सतत और समावेशी विकास प्राप्‍त करने में विधायी निकायों की भूमिका” है।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने बदलते परिदृश्य के मद्देनजर लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए देश के विधायी निकायों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि प्रौद्योगिकियां और संचार माध्यम लोगों के जीवन का हिस्सा बन गए हैं।

यह संगठन वर्ष 2004 में बनाया गया था। वर्तमान में, इसकी 31 सदस्य शाखाएँ हैं। इनमें भारत की संसद और 30 राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश के विधानमंडल शामिल हैं। भारत में यह सम्‍मेलन दूसरी बार आयोजित हो रहा है।

Editor

Recent Posts

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को पूरी तरह से खारिज किया

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…

5 घंटे ago

भारत के संचार नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संचार विभाग ने 14 स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…

5 घंटे ago

NCSC ने तरनतारन मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पाँच दिनों में कार्रवाई और रिपोर्ट की सिफारिश की

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…

5 घंटे ago

MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक शोध अध्ययन करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…

5 घंटे ago