केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सरकार ने अगले वर्ष के मध्य तक 1 लाख फोर-जी मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य में से अब तक कुल 36 हजार 574 फोर-जी मोबाइल टावर लगाये जा चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के दौरान अपने मंत्रालय की उपलब्धियों पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से फाइव-जी सेवा प्रदान करने वाला देश बन गया है। उन्होंने कहा कि देशभर में लगभग 4.5 लाख फाइव-जी बेस ट्रांसीवर स्टेशन स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह तकनीक देश के लगभग सभी जिलों तक पहुंच चुकी है। वर्तमान में 97% शहरी क्षेत्र और 80% आबादी फोर-जी नेटवर्क के दायरे में आ चुकी है।
केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…
लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…