भारत

विश्‍वभर में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है

देश और विदेशों में आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज श्रीनगर में 10वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि योग की यात्रा अनरवत जारी है और दुनिया के कई देशों में योग दैनिक जीवन का अंग बन गया है। विश्‍व के कई बड़ें संस्‍थानों में योग पर शोध हो रहे हैं। दुनिया योग इकोनॉमी को विशेष अवसर के रूप में देख रही है।

आज देश और दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि योग से मिली शक्ति को हम यहां महसूस कर रहे हैं। योग पर्यटन का ट्रेंड बदला है। योग से उत्‍पादकता और सहनशक्ति का विस्‍तार होता है। विदेशों में दूतावास और भारतीय मिशन भी योग के व्यापक प्रभाव को दर्शाते हुए समारोह में शामिल हो रहे हैं।

इस वर्ष का विषय है- “स्वयं और समाज के लिए योग”, जो व्यक्तिगत कल्याण और सामाजिक सद्भाव दोनों को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देता है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य योगाभ्यास के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य और स्‍वस्‍थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के संदेश के लिए हजारों प्रतिभागियों को एक साथ लाना है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने सभी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर भी कहा है कि वे जमीनी स्तर पर लोगों की भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग का प्रसार करें।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

9 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

9 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

9 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

12 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

12 घंटे ago