10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस बुधवार, 7 अगस्त 2024 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयेाजित किया जाएगा। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह, विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा उपस्थित रहेंगे। इस मौके, पर अन्य गणमान्य व्यक्ति, सांसदों, प्रतिष्ठित हस्तियां, डिजाइन, निर्यातक और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी भाग लेंगे। देश भर से लगभग 1000 बुनकर भी समारोह में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान हथकरघा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पांच संत कबीर पुरस्कार और राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ कॉफी टेबल बुक “परम्परा- भारत की चिरस्थायी हथकरघा परम्पराएं” और पुरस्कार सूची का विमोचन करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, सरकार ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन शुरू किया है, यह दिवस पहली बार 7 अगस्त 2015 को मनाया गया। इस तिथि का चयन विशेष रूप से स्वदेशी आंदोलन की याद में किया गया था। स्वदेशी आंदोलन 7 अगस्त 1905 को स्वदेशी उद्योगों, विशेष रूप से हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया था।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उद्देश्य भारत के हथकरघा कामगारों को सम्मानित और प्रोत्साहित करना है। साथ ही इस क्षेत्र में शामिल हथकरघा बुनकरों में सम्मान का भाव जागृत करना है। इन समारोह का उद्देश्य हथकरघा क्षेत्र के महत्व और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास के योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, देश भर में सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। राज्य सरकारें, विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय के तहत बुनकर सेवा केंद्र, शीर्ष हथकरघा निकाय, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम, राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय आदि सहित शिक्षा संस्थान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहे हैं। कुछ प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं :
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…