भारत

डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित रोजगार-युक्त प्रोत्साहन (ELI) योजना को मिशन मोड में शीघ्र लागू करने का निर्देश दिया

रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय बजट 2024-25 में घोषित रोजगार-युक्त प्रोत्साहन (ईएलआई) योजना को मिशन मोड में शीघ्र लागू करने का निर्देश दिया। डॉ. मांडविया ने ईएलआई योजना और इसकी कार्यान्वयन योजना की समीक्षा करते हुए यह बात कही। बैठक में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे और मंत्रालय तथा ईपीएफओ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

डॉ. मांडविया ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत तंत्र के महत्व पर जोर दिया कि ईएलआई योजना का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे। मंत्री महोदय ने कहा, “यह जरूरी है कि हमारे प्रयास एक स्थायी और समावेशी रोजगार इको-सिस्टम बनाने की दिशा में तत्पर हों। ईएलआई योजना रोजगार सृजन की सुविधा और नियोक्ताओं और कर्मचारियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए बनाई गई है।”

ईएलआई योजना का लक्ष्य 2 साल की अवधि में देश में 2 करोड़ से अधिक नौकरियां पैदा करना है। इससे रोजगार के अवसर और आजीविका बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

मंत्री महोदय ने अधिकारियों से ईएलआई योजना के लाभों के बारे में लोगों, विशेषकर इच्छित लाभार्थियों को शिक्षित करने के लिए व्यापक आउटरीच और जागरूकता अभियान चलाने को कहा।

केंद्रीय बजट 2024-25 में प्रधानमंत्री की 5 योजनाओं और पहल के पैकेज के हिस्से के रूप में ‘रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन’ के लिए तीन योजनाओं की घोषणा की गई, ताकि 2 लाख करोड़ रुपए के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 साल की अवधि में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा प्रदान की जा सके।

श्रम और रोजगार मंत्रालय अपनी कार्यान्वयन योजना के साथ उपरोक्त योजनाओं के विवरण को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।

Editor

Recent Posts

IMD ने चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी निर्णय लेने में समर्थन करने वाली प्रणाली देश को समर्पित की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…

57 मिनट ago

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

2 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

3 घंटे ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

3 घंटे ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

3 घंटे ago