भारत

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में 15 श्रद्धालुओं से भरी एक कार के सरयू नहर में गिरने से 11 लोगों की मृत्‍यु

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आज सुबह एक सडक दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्‍यु हो गई और चार अन्‍य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार पृथ्‍वीनाथ मंदिर जा रही एक बोलेरो कार में 15 श्रद्धालू सवार थे। ये कार अनियंत्रित होकर पारासराय अलावल देवरिया सडक पर सरयू नहर पुल के पास नहर में गिर गई। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने बताया कि दुर्घटनास्‍थल से 11 शवों को बरामद किया गया है।

चार लोगों को नहर में से जीवित निकाल लिया गया है जो सुरक्षित हैं और प्राथमिक उपचार हेतु उन्हें …दिया गया है। 11 लोगों की दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई है। 11 लोगों के शव निकाल कर इनके पंचायतनामा की कार्रवाही कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल, गोंडा भिजवा दिया गया है। बाकी तत्‍काल इस तरह की सूचना प्राप्त होते ही सभी अधिकारी यहां मौजूद हैं। एसडीआरएफ की टीम हमारी मौके पर आ गई है और रेसक्यू और सर्च ऑपरेशन अभी भी उनका जारी है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दुर्घटना में मरने वाले लोगों के प्रति दु:ख व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्‍येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी दुर्घटना पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने मृतकों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

2 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

4 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

5 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

5 घंटे ago