भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के भावनगर स्टेशन से भावनगर-अयोध्या कैंट साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज भावनगर रेलवे स्‍टेशन से भावनगर-अयोध्‍या छावनी साप्‍ताहिक रेलगाडी को झंडी दिखाकर रवाना किया। अश्विनी वैष्‍णव ने रीवा से पुणे और जबलपुर से रायपुर के लिए दो अन्‍य रेलगाडियों को भी वर्चुअल माध्‍यम से झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारतीय रेलवे में महत्वपूर्ण बदलाव हुए है।

11 वर्ष पहले अगर किसी स्टेशन पे जाते, स्टेशन पे खड़ा होना दुर्भर होता था। इन 11 मोदी जी ने रेलवे में बहुत बड़ा परिवर्तन किया है। आज स्टेशन साफ-सुथरे होते हैं। नए स्टेशन बन रहे हैं। गाड़ियां साफ-सुथरी हैं और जो 50-60 वर्षों के पुराने जो तकलीफें थीं उनकों इन 11 वर्षों में बहुत हद तक दूर किया है और एक नए विजन के साथ काम कर रहे हैं जिसके कि नए तरह का रेलवे गड़े, नए तरह का भारत बने।

रेल मंत्री ने कहा कि देश में एक हजार तीन सौ रेलवे स्‍टेशनों का पुनर्विकास विश्‍व की सबसे बडी स्‍टेशन पुनर्विकास परियोजना है। इस अवसर पर अश्विनी वैष्‍णव ने गुजरात के लिए भी कई घोषणाएं कीं।

राजकोट, पोरबंदर और जूनागढ़ जिलों में बुनियादी ढाँचे को बढ़ावा देते हुए, पोरबंदर और राजकोट के बीच नई रेल सेवा की घोषणा की गई। इस के अलावा साराडी या और वंसजालिया के बीच एक नई रेल लाइन की घोषणा के साथ एक लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। राणावाव स्टेशन पर 135 करोड़ की लागत से एक आधुनिक कोच रखरखाव केंद्र बनाया जाएगा। मंत्री जी ने भावनगर बंदरगाह पर एक नया कंटेनर टर्मिनल स्थापित करने की भी घोषणा की। और आने वाले समय में भावनगर और सूरत के बीच नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का भी वादा किया।

बाद में रेल मंत्री ने नवागांव स्थित एपीपीएल कंटेनर यार्ड का दौरा किया और विकसित भारत चर्चा में भाग लिया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

14 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

14 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

16 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

16 घंटे ago