अंतर्राष्ट्रीय

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विश्‍वभर में मनाया जाएगा

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विश्‍वभर में मनाया जाएगा। आकाशवाणी समाचार आपके लिए प्राचीन भारतीय परम्‍परा से लेकर वैश्विक आंदोलन तक योग के विकास पर एक विशेष फीचर लेकर आया है।

“योग का इतिहास भारत की प्राचीन सभ्यता में गहराई से निहित है। यह सिंधु-सरस्वती घाटी संस्कृति के आरंभ में एक आध्यात्मिक अभ्यास के रूप में शुरू हुआ और धीरे-धीरे आत्म-साक्षात्कार की दिशा में एक अनुशासित मार्ग के रूप में विकसित हुआ। कई वर्षों तक, विद्वानों का मानना ​​था कि योग की उत्पत्ति बौद्ध धर्म के उदय के दौरान लगभग 500 ईसा पूर्व हुई थी। हालाँकि, सिंधु-सरस्वती घाटी सभ्यता से प्राप्त पुरातात्विक खोजों से पता चलता है कि योग बहुत पुराना है। समय के साथ, यह अभ्यास एक समृद्ध अनुशासन के रूप में विकसित हुआ। यह वेदों, उपनिषदों और बाद में पतंजलि के योग सूत्रों में प्रवाहित हुआ। महाभारत के योग के गहरे संदर्भों से लेकर स्वामी विवेकानंद और बी.के.एस. अयंगर जैसे महान गुरुओं द्वारा 19वीं और 20वीं सदी के पुनरुद्धार तक – योग एक प्राचीन परंपरा से एक सार्वभौमिक अनुशासन में बदल गया।

वर्ष 2014 में, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में प्रस्तावित किया था। इस प्रस्ताव को भारी समर्थन के साथ अपनाया गया। तब से, दुनियाभर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस सप्ताह हम 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मना रहे हैं। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” जो एकता और कल्याण का संदेश देती है। योग किसी भी व्यक्ति को धर्म, जाति या राष्ट्रीयता के भेदभाव के बिना योग उसे स्वस्थ, संतुलित और सार्थक जीवन जीने का मार्ग प्रदान करता है।

Editor

Recent Posts

रूस असैन्‍य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार: डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…

9 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार किया

भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…

9 घंटे ago

पश्चिम एशिया में व्यापार व्यवधानों के बीच निर्यातकों को समर्थन देने के लिए सरकार ने RoDTEP दरों और मूल्य सीमाओं को बहाल किया

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…

9 घंटे ago

श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की

श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…

9 घंटे ago