दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कतर के अधिकारियों ने रास लाफान क्षेत्र में रविवार रात हुई दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दूतावास के अनुसार घटना में घायल सभी लोगों को उचित चिकित्सा उपचार मिल रहा है।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने विस्फोट में भारतीय नागरिकों सहित अन्य लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोहा स्थित भारतीय दूतावास कतर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और इस त्रासदी से प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों की सहायता का प्रयास कर रहा है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कतर की सबसे बड़ी गैस रिफाइनरी में हुए विस्फोट में 13 लोग मारे गए और 66 घायल हो गए। कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मुख्य एलएनजी परिशोधन स्थल पर तकनीकी कारणों से यह दुर्घटना हुई। कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने कहा कि इस दुर्घटना से देश के निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रास लाफान बंदरगाह में दुनिया की सबसे बड़ी एलएनजी निर्यात सुविधा उपलब्ध है। इस साल की शुरुआत में ईरान ने इस पर हमले किए थे।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…