insamachar

आज की ताजा खबर

Ras Laffan area
Current Affairs भारत

कतर के रास लाफान क्षेत्र में विस्फोट में 12 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जताया शोक

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कतर के अधिकारियों ने रास लाफान क्षेत्र में रविवार रात हुई दुर्घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दूतावास के अनुसार घटना में घायल सभी लोगों को उचित चिकित्सा उपचार मिल रहा है।

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने विस्फोट में भारतीय नागरिकों सहित अन्‍य लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोहा स्थित भारतीय दूतावास कतर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और इस त्रासदी से प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों की सहायता का प्रयास कर रहा है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कतर की सबसे बड़ी गैस रिफाइनरी में हुए विस्फोट में 13 लोग मारे गए और 66 घायल हो गए। कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मुख्य एलएनजी परिशोधन स्थल पर तकनीकी कारणों से यह दुर्घटना हुई। कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने कहा कि इस दुर्घटना से देश के निर्यात पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रास लाफान बंदरगाह में दुनिया की सबसे बड़ी एलएनजी निर्यात सुविधा उपलब्ध है। इस साल की शुरुआत में ईरान ने इस पर हमले किए थे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *