छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा पर दक्षिण बस्तर के जंगलों में आज सुबह से यह मुठभेड़ जारी है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों की खुफिया सूचना मिलने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम दक्षिण बस्तर के जंगलों में तलाशी अभियान पर थी। आज सुबह से ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और सीआरपीएफ के महानिरीक्षक इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार इस अभियान में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है।
सिविल सेवा परीक्षा- सीएसई 2025 का अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। संघ…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़…
महत्वपूर्ण खनिजों से संबंधित टिकाऊ प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने और घरेलू क्षमताओं को मजबूत करने…
उद्योग-आधारित कौशल विकास को मजबूत करने तथा सरकार और उद्योग के बीच सहयोग को और…
नेपाल में नई संसद के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी-आरएसपी 60…
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर, इंडिगो एयरलाइन ने पश्चिम एशिया और इस्तांबुल से…