भारत

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के एक अन्य ट्रेन की चपेट में आने से 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कल शाम जलगांव जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना बुधवार को जळगाव जिले के पाचोरा रेलवे स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुई। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस में एक कोच में आग लगने की अफवाह के कारण ट्रेन की अलार्म चेन खीची गई, जिसके बाद कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। जब वे पटरियों पर थे, तो विपरीत दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन्हें टक्कर मार दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार घायलों के चिकित्सा का खर्च वहन करेगी। श्री फडणवीस ने इस दुर्घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी जानकारी दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सभी शवों को जलगांव के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है। पांच मृतकों की पहचान कर ली गई है। जलगांव कलेक्ट्रेट में 0257-2217193 नम्‍बर की हेल्पलाइन सेवा उपलब्ध कराई गई है। जिस पर संपर्क किया जा सकता है नंबर एक फिर सुन ले 0257-2217193 पर आप संपर्क कर सकते हैं।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के कारण मुंबई से आने-जाने वाली पंजाब मेल, गीतांजलि, हरिद्वार, कर्नाटक एक्सप्रेस, सीतापुर सुपर फास्ट और बडनेरा नासिक ट्रेनों सहित करीब 8 ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे तक देरी से चल रही हैं।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

9 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

10 घंटे ago