नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती के अवसर पर आज पराक्रम दिवस मनाया जा रहा है। इस तीन दिवसीय समारोह का आयोजन संस्कृति मंत्रालय द्वारा ओडिशा के कटक में किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी करेंगे।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे और उनके कटक स्थित पैदाइशी घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिसे अब सुभाष चंद्र बोस की स्मृति में समर्पित एक संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो संदेश के साथ बाराबंकी किले में पराक्रम दिवस समारोह की शुरुआत होगी।
इस समारोह में नेताजी के जीवन पर केंद्रित एक पुस्तक, फोटो और अभिलेखीय के प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर एक मूर्ति कला कार्यशाला और एक चित्रकला प्रतियोगिता तथा कार्यशाला का भी आयोजन होगा। इस दौरान नेताजी की विरासत के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस्राएल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में हमास के…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में…
निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर को कानूनी रूप से अधिकृत बताते…
भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…