अंतर्राष्ट्रीय

भारत और नीदरलैंड्स के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों के बीच 12वीं बैठक हेग में हुई

भारत और नीदरलैंड्स के विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों के बीच 12वीं बैठक कल हेग में हुई। भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय के पश्चिमी मामलों के सचिव पवन कपूर ने किया। नीदरलैंड्स के शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय के महासचिव पॉल हुजित्स ने किया। दोनों देशों के बीच पिछली बार दिसंबर 2022 में बैठक हुई थी।

इस बैठक में दोनों देशों के बीच परस्‍पर संबंधों की प्रगति की समीक्षा और भविष्‍य में सहयोग के बारे में चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने सभी क्षेत्रों में प्रगति का स्‍वागत किया। उन्‍होंने जल, कृषि, स्‍वास्‍थ्‍य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्रों में विचार-विमर्श किया।

भारत और नीदरलैंड्स ने सेमीकंडक्‍टर और ग्रीन हाईड्रोजन जैसी उभरती नई तकनीकों पर ध्‍यान केंद्रित करके परस्‍पर संबंधों को सुदृढ करने पर सहमति व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने मजबूत होते आर्थिक संबंधों की सराहना भी की। दोनों देशों के बीच व्‍यापारिक संबंधों को सुदृढ करने के लिए नीदरलैंड्स में भारतीय कंपनियों के लिए त्‍वरित तंत्र की पहली बैठक आयोजित करने के महत्‍व पर भी जोर दिया गया।

Editor

Recent Posts

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया

यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू…

3 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज लखनऊ में

क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला…

3 घंटे ago

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति समर्थन दोहराया

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपना समर्थन दोहराया है।…

3 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के…

3 घंटे ago

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीट और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट…

3 घंटे ago

भारत-जापान संयुक्त ऋण तंत्र (जेसीएम) के लिए परिचालन नियमावली का संयुक्त रूप से शुभारंभ

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो और तत्कालीन सचिव (एमओईएफसीसी), तन्मय कुमार ने नई…

4 घंटे ago