भारत-इटली सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की 13 वीं बैठक 20-21 मार्च 2025 को, इटली की राजधानी रोम में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के एकीकृत रक्षा स्टाफ (एचक्यू आईडीएस) मुख्यालय से एकीकृत रक्षा स्टाफ आईडीसी (ए) के उप सहायक प्रमुख और इटली के इतालवी रक्षा जनरल स्टाफ के सामरिक दिशा और सैन्य सहयोग प्रभाग के उप प्रमुख ने की।
चर्चा में द्विपक्षीय सैन्य केंद्रित सहयोग के दायरे का विस्तार करने के लिए नए रास्ते की खोज पर ध्यान केंद्रित किया गया। मुख्य एजेंडा बिंदुओं में उन्नत विनिमय कार्यक्रम, क्षमता विकास प्रयास और भारतीय और इतालवी सशस्त्र बलों के बीच सहयोग को मजबूत करना, जैसे मुद्दे शामिल थे। बैठक में चल रहे रक्षा संबंधों की भी समीक्षा की गई। उनकी प्रगति का आकलन किया गया और भविष्य की बातचीत को अनुकूलित करने के तरीकों की खोज की गई।
एमसीजी दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए एक प्रमुख संस्थागत तंत्र के रूप में कार्य करता है, जिससे दोनों देशों के सैन्य जुड़ाव और रणनीतिक सहयोग को मजबूती मिलती है।
भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…
भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…
भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…
भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…