भारत

निष्पक्ष परिसीमन पर पहली संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक आज चेन्नई हुई

निष्पक्ष परिसीमन पर पहली संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक आज चेन्नई में हो रही है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बैठक की अध्यक्षता की। श्री स्टालिन ने कहा कि निष्पक्ष परिसीमन पर दूसरी संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक हैदराबाद में होगी। उन्‍होंने कहा कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन से संसद में प्रतिनिधित्व की सीटें कम होंगी जो लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि परिसीमन परामर्श के बाद किया जाए तो निष्‍पक्ष होगा।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने 1971 की जनगणना के बजाय नवीनतम जनगणना के आधार पर परिसीमन का विरोध किया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि प्रस्‍तावित परिसीमन लोकतांत्रिक मूल्यों और संघवाद को खत्‍म करने का एक प्रयास है। राज्य के भाजपा प्रमुख के.अन्नामलाई ने आज की परिसीमन बैठक को भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने का एक प्रयास बताया।

Editor

Recent Posts

प्रादेशिक सेना ने ‘साइबरपीस’ के साथ मिलकर टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026 (टीसीक्यू 3.0) की शुरुआत की

प्रादेशिक सेना ने ‘साइबरपीस’ के साथ मिलकर टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026 (टीसीक्यू 3.0) की शुरुआत…

1 घंटा ago

अमेरिका ने हि‍ज़्बुल्लाह पर नए प्रतिबंध लगाए, ईरानी सरकार के साथ संबंधों का दिया हवाला

ट्रंप प्रशासन ने हिज़्बुल्लाह पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमरीकी प्रशासन ने इस गुट को…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 (एमपीडी-2047) जारी किया

आवासन और शहरी कार्य एवं विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने आवास, 7, लोक कल्याण मार्ग पर भारत सरकार के सचिवों…

5 घंटे ago

जापान के रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में दोबारा निर्वाचित होने पर राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा को जाम्बिया के राष्ट्रपति के रूप में पुन:…

6 घंटे ago