बिज़नेस

अप्रैल 2024 में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत 16.47 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के अनंतिम पे-रोल डेटा से पता चलता है कि अप्रैल 2024 में 16.47 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। अप्रैल 2024 में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लगभग 18,490 नए प्रतिष्ठान लाए गए हैं, जिससे अधिक श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

उल्लेखनीय है कि आंकड़ों के माध्यम से राष्ट्र के युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं, क्योंकि महीने के दौरान जोड़े गए कुल 16.47 लाख कर्मचारियों में से 7.84 लाख कर्मचारी, जो कुल पंजीकरण का लगभग 47.60 प्रतिशत है, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। साथ ही, पेरोल डेटा का लैंगिकवार विश्लेषण बताता है कि अप्रैल 2024 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.38 लाख रहा है। इसके अलावा, अप्रैल 2024 के महीने में ईएसआई योजना के तहत कुल 53 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है, जो समाज के हर वर्ग तक बीमा लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

14 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

15 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

16 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

16 घंटे ago