भारत

तेलंगाना में कृष्‍णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना में जल भरने के बाद कल इसके 16 द्वार खोले गये

तेलंगाना में कृष्‍णा नदी पर नागार्जुन सागर परियोजना में जल भरने के बाद कल इसके 16 द्वार खोल दिये गये, जिससे एक लाख 63 हजार क्‍यूसेक पानी छोड़ा गया। इस परियोजना में रात आठ बजे तक तीन लाख 16 हजार क्‍यूसेक पानी जमा हो गया था।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सबसे पहले सुबह में इसके 6 द्वार खोले लेकिन जल की यथा स्थिति बरकरार रहने पर अधिक पानी छोडने के लिए 10 और द्वार खोल दिये गये। इसके अतिरिक्‍त आठ हजार क्‍यूसेक पानी नागार्जुन सागर की दाहिने ओर की नहर में और पांच हजार क्‍यूसेक जल बायीं तरफ की नहर में छोड़ा गया।

नागार्जुन सागर परियोजना में जल स्‍तर पांच सौ 84 दशमलव 4 फीट दर्ज किया गया जबकि इस जलाशय की पूर्ण क्षमता पांच सौ 90 फीट है।

जिले के कलेक्‍टर सी नारायण रेड्डी ने बताया कि इस क्षेत्र में इस वर्ष दो फसलों के लिए सिंचाई सुविधाए मुहैया कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्‍त जिले में सिंचाई के लिए बने जलाशयों को भी नहरों के माध्‍यम से भरा जाएगा। उन्‍होंने बताया कि इस परियोजना में जल प्रवाह को देखते हुए इसके द्वारों से पानी छोड़ने का निर्णय आंध्रप्रदेश के अधिकारियों को सूचित करने के बाद लिया जाएगा।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

12 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

3 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

4 घंटे ago