अंतर्राष्ट्रीय

रक्षा सहयोग पर भारत-इज़राइल संयुक्त कार्य समूह की 17वीं बैठक तल अवीव में सफलतापूर्वक आयोजित हुई

रक्षा सहयोग पर संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 17वीं बैठक 04 नवंबर, 2025 को तल अवीव में आयोजित हुई, जिसकी सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और इज़राइल के रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अमीर बारम ने की। बैठक के दौरान रक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता दोनों देशों के बीच पहले से स्थापित सशक्त रक्षा साझेदारी को और गहराई प्रदान करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण व नीतिगत दिशा तय करता है।

समझौता ज्ञापन में सहयोग के लिए व्यापक क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिनसे दोनों देशों को पारस्परिक लाभ होगा। प्रमुख क्षेत्रों में आपसी हित की रणनीतिक वार्ता, प्रशिक्षण, रक्षा औद्योगिक सहयोग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान तथा विकास, तकनीकी नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा जैसे उभरते क्षेत्रों में सहभागिता शामिल हैं। यह समझौता ज्ञापन उन्नत प्रौद्योगिकियों के आदान-प्रदान को सक्षम बनाते हुए सह-विकास और सह-उत्पादन को भी प्रोत्साहित करेगा, जिससे रक्षा साझेदारी को नई ऊर्जा मिलेगी।

संयुक्त कार्य समूह ने मौजूदा रक्षा सहयोग गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की और इस तथ्य पर सहमति व्यक्त की कि दोनों देशों ने एक-दूसरे की क्षमताओं एवं अनुभवों से महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त किया है। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य के सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया और परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही, आतंकवाद की साझा चुनौतियों सहित विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जहां दोनों देशों ने इस वैश्विक खतरे का संयुक्त रूप से मुकाबला करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया।

भारत-इज़राइल रक्षा साझेदारी गहन पारस्परिक विश्वास, रणनीतिक सहयोग और साझा सुरक्षा हितों की मजबूत नींव पर टिकी हुई है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का…

47 मिनट ago

ईरान के साथ वार्ता में प्रगति होने से वहां सैन्य हमले टाले जा सकते हैं- डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर…

59 मिनट ago

भारत और लेबनान व्यापार, निवेश तथा औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा,…

1 घंटा ago

भारत-म्यांमार प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेना एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ चेन्नई में संपन्न हुई

भारत और म्यांमार के रक्षा बलों के बीच 5 और 6 नवंबर, 2026 को आयोजित…

1 घंटा ago

1,364 एंटी-कैंसर फ़ॉर्मूलेशन की बदली हुई कीमत आज से लागू हो गई

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के अंतर्गत आने वाले 'राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण…

1 घंटा ago

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है

उत्तराखंड आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस…

8 घंटे ago