राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वर्तमान में जारी “ऑपरेशन वीड आउट” के अंतर्गत एक बड़ी सफलता में रविवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर बैंकॉक से आने वाले दो यात्रियों से 42.34 किलोग्राम उच्च श्रेणी का हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 42 करोड़ रुपये है।
विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई अधिकारियों ने आगमन के तुरंत बाद दोनों यात्रियों को रोककर उनके सामान की विस्तृत जांच की। तलाशी में 21 खाने के पैकेट बरामद हुए – जिनमें नूडल्स और बिस्कुट शामिल थे। इनमें नियमित खाद्य पैकेजिंग के भीतर चतुराई से छुपाया गया हाइड्रोपोनिक वीड पाया गया। एनडीपीएस किट का उपयोग करके किए गए फील्ड परीक्षणों में मादक पदार्थों की उपस्थिति की पुष्टि हुई।
यह डीआरआई द्वारा मात्र तीन दिनों में दूसरा बड़ा ड्रग भंडाफोड़ है, इससे पहले शुक्रवार (31.10.2025) को 47 करोड़ रुपये मूल्य की 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई थी, जिसमें वाहक, वित्तपोषक, संचालक और वितरक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी कार्रवाइयों से पिछले तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थों की बरामदगी हुई है, जिससे भारत के पश्चिमी प्रवेश द्वारों से संचालित संगठित ड्रग-तस्करी नेटवर्क को करारा झटका लगा है।
इसके अलावा, डीआरआई ने ऑपरेशन वीड आउट के अंतर्गत भारत के विभिन्न हवाई अड्डों से 292.9 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त किया है।
डीआरआई तस्करी के उभरते चलन, विशेष रूप से नशीली दवाओं को छिपाने के लिए खाने के पैकेटों और उपभोग्य वस्तुओं के बढ़ते इस्तेमाल और भारतीय नागरिकों को वाहक के रूप में इस्तेमाल करने के प्रति लगातार सतर्क है।
डीआरआई मादक पदार्थों की निरंतर रोकथाम, अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा नागरिकों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा की रक्षा करके नशा मुक्त भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…