भारत

उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे पर एक दुग्‍ध टैंकर के डबल डेकर बस से टकराने से 18 लोगों की मृत्‍यु और 19 घायल

उत्‍तर प्रदेश के उन्‍नाव जिले में बांगरमऊ के निकट आज सुबह लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे पर एक दुग्‍ध टैंकर के डबल डेकर बस से टकराने से 18 लोगों की मृत्‍यु हो गई 19 घायल हो गए। यह बस बिहार के सीतामढी से दिल्‍ली आ रही थी।

टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि बस काफी क्षतिग्रस्‍त हो गई और लोग बस से बाहर जा गिरे। पुलिस और अन्‍य आपातकालीन कर्मी पीडितों को वहां से निकालने के लिए घटनास्‍थल पर पहुंचे और घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया। जिला प्रशासन ने हेल्‍प लाइन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं-0 5 1 5- 2 9 7 0 7 6 7, 9 6 5 1 4 3 2 7 0 3, 9 4 5 4 4 1 7 4 4 7, 8 8 8 7 7 1 3 6 1 7 और 8 0 8 1 2 1 1 2 8 9

उन्‍नाव के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने बताया कि घायलों का इलाज जिला अस्‍पताल में किया जा रहा है जबकि पांच घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ भेज दिया गया है।

घायलों का उपचार जिला अस्‍पताल में चल रहा है। पांच घायलों को रेफर किया जा रहा है लखनऊ बेहतर उपचार के लिए और सभी बचाव कार्य किए जा रहे हैं। जो मृतक हैं और घायल हैं उनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है। उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। नंबर भी जारी कर दिए गए हैं जिस पर वह फोन करके सूचना प्राप्‍त कर सकते हैं।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सडक दुर्घटना में मरने वालों के प्रति दुख व्‍यक्‍त किया है। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि वे इस खबर से बेहद दुखी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्‍थानीय प्रशासन राज्‍य सरकार की निगरानी में पीडितों की हरसंभव सहायता कर रहा है। श्री मोदी ने प्रत्‍येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि और घायलों को पचास-पचास हजार रूपये देने की घोषणा की है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने घायलों के उचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी पनडुब्‍बी-रोधी वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट, INS मांगरोल को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…

9 घंटे ago

सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी के लिए खुले हैं: CJI न्यायमूर्ति सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…

9 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक प्रौद्योगिकियों और रोजगार सृजन के लिए दोहरे दृष्टिकोण पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…

10 घंटे ago

पीएम-सेतु ने सूरत और विशाखापत्तनम क्लस्टरों के लिए शेयरधारकों के समझौतों पर हस्ताक्षर करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…

10 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…

10 घंटे ago

भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘भारत चावल’ का शुभारंभ किया

भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…

10 घंटे ago