भारत

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान में आयोजित भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास (आईएन–आरओकेएन) सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस अभ्यास से समुद्री सहयोग को मजबूती मिली तथा दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता और आपसी समझ को बढ़ावा मिला

बंदरगाह चरण के दौरान भारतीय नौसेना और कोरिया गणराज्य की नौसेना के बीच पेशेवर चर्चाओं, एक-दूसरे के पोतों के दौरे, परिचालन संबंधी जानकारी साझा करने और विषय विशेषज्ञों के आदान-प्रदान के माध्यम से सार्थक संवाद हुआ। इससे परिचालन संबंधी दृष्टिकोणों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर मिला। सांस्कृतिक आदान-प्रदान और खेल गतिविधियों ने दोनों नौसेनाओं के बीच सौहार्द को बढ़ावा दिया तथा पारस्परिक संबंधों को और मजबूत किया।

समुद्री चरण में पेशेवर संवादों को व्यावहारिक परिचालन गतिविधियों में परिवर्तित किया गया। इस दौरान आईएनएस सह्याद्रि और कोरिया गणराज्य की नौसेना के पोत आरओकेएस मुनमु द ग्रेट ने समन्वित नौवहन, हेलीकॉप्टर संचालन और संयुक्त समुद्री युद्धाभ्यास में भाग लिया। इस अभ्यास से समुद्र में समन्वय, एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने और अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ावा मिला।

इस अभ्यास का सफल समापन भारत और कोरिया गणराज्य के बीच निरंतर सहभागिता एवं सहयोग के माध्यम से समुद्री सहयोग को और गहरा करने के साझा संकल्प को दर्शाता है। इससे आपसी विश्वास को मजबूत करने के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के सामूहिक प्रयासों को भी बढ़ावा मिलता है।

Editor

Recent Posts

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

60 मिनट ago

एपीडा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से दुबई तक 1.3 मीट्रिक टन सिंदूरी अनार के निर्यात में मदद की

केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…

1 घंटा ago

ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हवाई हमला किया गया

ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हवाई…

3 घंटे ago

ईरान के केश्‍म द्वीप पर हमले के बाद अमरीका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा

अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के केशम द्वीप पर हमले किए हैं। अमरीका…

3 घंटे ago