भारत

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में विकासशील और उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले 11 देश शामिल होंगे, जिसमें ब्राज़ील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, भारत, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्‍त अरब अमीरात शामिल हैं। इस उच्‍च स्‍तरीय सम्‍मेलन के दौरान, ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता कई महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जैसे वैश्विक शासन व्‍यवस्‍था, बहुपक्षवाद, व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य सेवा, आपदा से निपटने की क्षमता और ज़रूरी आपूर्ति श्रृंखला। ब्रिक्‍स सम्‍मेलन 2026 भारत की अध्यक्षता में हो रहा है। इसका थीम है – “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण।” 

इस उच्‍च स्‍तरीय सम्‍मेलन में दुनिया के कई बड़े नेता भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अबदुल फताह अस्‍सीसी, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन शामिल होंगे। 

इथियोपिया के प्रधानमंत्री आबी अहमद और अबू धाबी के युवराज शेख खालेद-बिन-मोहम्मद- बिन-ज़ायद अल नहयान भी सम्‍मेलन में हिस्सा लेंगे। ब्राज़ील का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री माउरु विएइरा करेंगे, जबकि सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन-फरहान-अल-सऊद भी इसमें शामिल होंगे। 

सम्‍मेलन की शुरुआत ब्रिक्स सदस्य देशों के लिए “समावेशी वैश्विक शासन व्‍यवस्‍था और बहुपक्षवाद को मज़बूत करना” विषय पर सत्र से होगी। ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता भारत मंडपम में ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे। इसके बाद सभी सदस्‍य देश सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मेज़बानी में रात्रि भोज में शामिल होंगे। 

प्रधानमंत्री आज सम्‍मेलन से इतर ब्रिक्स नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिपनिंग, अबू धाबी के युवराज शेख खालेद-बिन-मोहम्मद- बिन-ज़ायद अल नहयान, इथियोपिया के प्रधानमंत्री आबी अहमद अली, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ बैठकें भी शामिल हैं। 

Editor

Recent Posts

भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराया और 5 मैचों की T20I सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली

क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को चार…

4 घंटे ago

प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लाइन मेडल से सम्मानित किया गया

प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर अशोक सेन को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ऑस्कर क्लाइन मेडल…

4 घंटे ago

हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्‍नातकोत्तर की 320 सीटें बढाई गई

सरकार ने हिमाचल प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रम की 320 सीटें…

4 घंटे ago

केंद्र ने निर्धारित समय–सीमा से पहले ही देशभर में 11 करोड़ किसान पहचान–पत्र बनाने का लक्ष्य हासिल किया

देश के कृषि क्षेत्र में एक नए डिजिटल युग का सूत्रपात करते हुए केंद्र सरकार…

4 घंटे ago