भारत

18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आज से ओडिशा के भुवनेश्वर में शुरू

18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन आज भुवनेश्‍वर में शुरू हो रहा है। 75 देशों से लगभग छह हजार भारतवंशी सम्‍मेलन के लिए स्‍वदेश आ रहे हैं। ओडिशा सरकार अनिवासी भारतीयों के समक्ष राज्‍य की समृद्ध संस्‍कृति और विरासत की झलक प्रस्‍तुत करेगी। सम्‍मेलन का शुभांरभ युवा प्रवासी भारतीय दिवस से होगा। राज्य सरकार ने युवा कार्य और खेलकूद मंत्रालय के सहयोग से इसका आयोजन किया है। केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, पवित्रा मार्गेरिटा, मनसुख मांडविया और रक्षा निखिल खाडसे से तथा ओडिशा के मुख्‍यमंत्री मोहन चरण मांझी आज प्रवासी भारतीय दिवस सम्‍मेलन में शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इसमें कई तरह की गतिविधियां शामिल होगी, जो भारत के विकास और वैश्विक स्तर पर इसकी पहचान बनाने में प्रवासी भारतीयों के योगदान को उजागर करेगी। सम्मेलन की एक खास बात त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रपति क्रिस्‍टीन कार्ला कैंगलू की मौजूदगी है जो इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर वर्चुअल रूप से भाग लेगी। सम्मेलन का आयोजन विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान थीम पर किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को समापन सत्र में शामिल होगी। राष्ट्रपति विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय प्रवासियों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान भी प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भारतवं‍शियों के लिए विशेष पर्यटक रेलगाडी- प्रवासी भारतीय एक्‍सप्रेस को वर्चुअली रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री सम्‍मेलन स्‍थल पर चार प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ करेंगे। सम्‍मेलन में पांच विषयों पर पूर्ण सत्रों का भी आयोजन होगा।

Editor

Recent Posts

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए मतदान जारी

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच…

4 घंटे ago

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यूरोप…

4 घंटे ago

भारतीय स्टेट बैंक ने हाल के डेटा लीक के बाद ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित होने का आश्वासन दिया

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि साइबर घटना में जिन ग्राहकों की निजी…

4 घंटे ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी)…

5 घंटे ago

डीआरआई ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत पाकिस्तानी वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने के एक और प्रयास को विफल किया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के अंतर्गत पाकिस्तान से आयातित या निर्यातित…

5 घंटे ago