आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 8 जनवरी 2025

दिल्‍ली में चुनावी बिगुल बजने, नेपाल और तिब्‍बत के भूकंप से दहलने और एचएमपीवी वायरस से जुड़ी खबरें आज के समाचार-पत्रों में प्रमुखता से हैं। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव पर आप का चौका, भाजपा को मौका या कांग्रेस की वापसी शीर्षक से राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- अब जनता देगी जवाब। उधर जनसत्ता का शीर्षक है- दिल्‍ली की बात पर पांच को मोहर, नतीजे 8 फरवरी को, चुनाव आयोग सरकार से कहेगा केंद्रीय बजट में दिल्‍ली केंद्रित प्रावधान नहीं हों। जबकि अमर उजाला का शीर्षक है- सबसे बडी चुनौती से जूझ रही आप, भाजपा को 27 साल का ग्रहण खत्‍म होने और कांग्रेस को चमत्‍कार की आस।

नेपाल और तिब्‍बत में भूकंप पर राष्‍ट्रीय सहारा का शीर्षक है- तिब्‍बत में भूकंप से 126 मरे, नेपाल में भी महसूस हुए झटके। देशबंधु ने लिखा है- शिजांग में बडी तबाही, कई लोगों की मौत हुई, भूकंप की तीव्रता सात दशमलव एक मापी गई। पत्र के अनुसार भूकंप के झटके बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली में भी महसूस किए गये।

एचएमपीवी वायरस पर पंजाब केसरी लिखता है- भारत में अब तक सात मामले सामने आये। नवभारत टाइम्‍स ने केंद्र सरकार के हवाले से शीर्षक दिया है- एचएमपीवी पर निगरानी है पूरी मजबूत। देशबंधु ने लिखा है- घबराने की जरूरत नहीं अपने आप ठीक हो जाते हैं अधिकांश मामले।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

16 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

16 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago