पाकिस्तान और अफगानी सीमा बलों के बीच सीमा चौकियों पर हुए भीषण संघर्ष में आज 19 पाकिस्तानी सैनिक और तीन अफगानी नागरिक मारे गए। पाकिस्तान की सीमा से लगे पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त और पक्तिका प्रांतों में भीषण झड़पें जारी हैं। अफगान सीमा बलों ने कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को आग लगा दी है। दंड-ए-पाटन जिले में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दागे गए मोर्टार के गोले के कारण तीन अफगान नागरिकों की मौत हो गई।
यह संघर्ष मंगलवार रात को पक्तिका प्रांत में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद हुआ। हमले में महिलाओं और बच्चों सहित 51 लोग मारे गए थे। पाकिस्तान द्वारा तालिबान शासन पर सीमा पार आतंकवाद का आरोप लगाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और भी तनावपूर्ण हो गए हैं।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…