राजस्थान में जैसलमेर के पास कल एक एसी स्लीपर बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। यह घटना जैसलमेर-जोधपुर राजमार्ग पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। पोकरण के विधायक प्रताप पुरी ने मीडिया को घटना की जानकारी दी ।
इसमें 19 तो बस के अन्दर ही उनकी अकाल मृत्यु हुई है और एक तो जोधपुर जाते समय रास्ते में हुई है। बड़ा दुखद और हृदय विदारक है, पूरा प्रदेश और पूरा देश व्यथित है इसको ले कर के। सीएम साहब बहुत व्यथित थे और तुरंत ही संभावित डेढ या दो घंटे में सीएम साहब सब काम छोड़ करके तुरंत यहां पहुंच गए।
दुर्घटना के समय बस में 50 से ज़्यादा लोग सवार थे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कल शाम दुर्घटनास्थल का दौरा किया और बाद में जोधपुर अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत का लक्ष्य 2047 तक अपनी…
भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी जहाज जग वसंत और पाइन गैस ने आज शाम होर्मुज…
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य को फिर से खोलने के लिए ईरान…
पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के कारण मार्ग और पारगमन के तरीकों में बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक इमारत गिरने की दुर्घटना…
श्रीलंका की संसद में अवसंरचना और मामलों की संसदीय निगरानी समिति के अध्यक्ष एस. एम.…