छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में बीस से अधिक नक्सली मारे गए। दोनों तरफ से की जा रही गोलीबारी में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हुआ।
सुरक्षा बलों को यह खुफिया सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में बड़ी संख्या में माओवादी मौजूद है। इस सूचना के बाद छत्तीसगढ़ के चार जिलों नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की टीमों ने एक संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। आज सुबह से अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
इस मुठभेड़ में नक्सलियों के एक शीर्ष नेता सीपीआई माओइस्ट के जनरल सेक्रेटरी बसव राजू के भी मारे जाने की खबर है। इस नक्सली नेता पर करीब 1 करोड रुपए का इनाम घोषित था। आकाशवाणी समाचार के लिए रायपुर से मैं विकल्प शुक्ला।
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने गुजरात के आतंकवाद-रोधी दस्ते-एटीएस के साथ मिलकर आई.एस.आई…
भारतीय तटरक्षक बल के 14 एफपीवी परियोजना (यार्ड 16501-14) के अंतर्गत 4 तेज़ गति वाले…
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता में अब तक की सबसे…
भारतीय रेल ने अपने समूचे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार ढांचे को सुदृढ बनाने…