भारत

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुआ

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के कूटनीतिक प्रयासों और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करने के लिए जेडीयू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक सर्वदलीय शिष्‍टमंडल आज पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुआ। यह शिष्‍टमंडल इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर का दौरा करेगा, ताकि आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के लिए देश के दृढ़ दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया जा सके। रवाना होने से पहले नई दिल्ली में संजय कुमार झा ने कहा कि आतंकवाद पाकिस्तान की नीति का एक हिस्सा है।

आतंकवाद जो है वो पाकिस्तान की स्टेट पॉलिसी है। इनके नकाब को उतारना वहां से कोई दो चार लोग ऐसे नहीं आते हैं। पूरा स्टेट उसको स्पांसर करता है पूरा थ्राइव करता है स्टेट के सपोर्ट से इस बात को पूरे दुनिया में जाकर के बताना। ऐसा नहीं होगा कि हमारे यहां आ करके टेररिस्ट एक्टिविटी करते रहिए और उसको हम झेलते रहेंगे।

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में एक और प्रतिनिधिमंडल भी आज संयुक्‍त अरब अमीरात, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और सिएरा लियोन की यात्रा पर जाएगा। पाकिस्तान की नापाक हरकतों और भारत के सफल आतंकवाद विरोधी अभियान के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवगत कराने के लिए सात बहुदलीय शिष्‍टमंडलों का गठन किया गया है। ये शिष्‍टमंडल अगले महीने की 5 तारीख तक कुल 32 देशों का दौरा करेंगे।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कल नई दिल्ली में संसद भवन में तीनों प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों को इस बारे में जानकारी दी थी।

Editor

Recent Posts

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

2 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…

2 घंटे ago

फ्रांस के कई शहरों में हिंसक झड़पें, बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी; बारह सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…

2 घंटे ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, 25 घायल

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…

2 घंटे ago