बिज़नेस

रिजर्व बैंक को 20 NBFC ने पंजीकरण प्रमाणपत्र का समर्पण किया

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और आईडीएफसी लिमिटेड सहित 20 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) उसे सौंप दिया है। इनमें से दो गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) इसलिए सौंपा है क्योंकि वे गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान कारोबार से बाहर हो गई हैं।

ये एनबीएफसी मनोवे इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड हैं। आईडीएफसी लिमिटेड, आईडीएफसी फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी लिमिटेड और 16 अन्य संस्थाओं ने सीओआर सौंप दिए क्योंकि यह एकीकरण या विलय के कारण कानूनी इकाई नहीं रही।

रिजर्व बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि इसके अलावा, रिजर्व बैंक ने 17 एनबीएफसी के सीओआर को रद्द कर दिया। जिन एनबीएफसी के लाइसेंस रद्द किए गए थे उनका पंजीकृत कार्यालय पश्चिम बंगाल में था। रिजर्व बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि उसने अपीलीय प्राधिकरण या अदालतों द्वारा पारित आदेशों पर विचार करने के बाद कामधेनु फाइनेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस बहाल कर दिया है।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

3 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

3 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

3 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

15 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

15 घंटे ago