भारत

प्रयागराज: छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही कार की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई

प्रयागराज: छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही कार की बस से टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर थाना मेजा के अंतर्गत हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। आगे की प्रक्रिया अभी जारी है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया, “प्रयागराज महाकुम्भ में स्नान के लिए जा रहे कोरबा जिले के श्रद्धालुओं से भरी वाहन के उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में दुर्घनाग्रस्त होने के कारण 10 श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मन व्यथित है। कोरबा जिला प्रशासन को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिर्जापुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मैं शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं…”

Editor

Recent Posts

भारत ने UN के समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र का समर्थन किया, कहा- J&K और लद्दाख समेत संप्रभु क्षेत्र सही दिखाए जाएं

विदेश मंत्रालय ने समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स…

6 घंटे ago

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर प्रदर्शन टीम, अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8…

6 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुवाहाटी में गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज गुवाहाटी में गीता नगर कॉलेज (पूर्व में कन्या महाविद्यालय…

6 घंटे ago

केंद्र सरकार ने पंजाब में कैप्टिव खदान उत्पादन की शुरुआत के बाद से पीएसपीसीएल की कैप्टिव खदानों से आपूर्ति को सक्षम किया

पंजाब के ताप विद्युत संयंत्रों में बिजली उत्पादन में कमी का कारण केंद्र से कोयले…

6 घंटे ago