भारत

NIA द्वारा 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को एक विशेष विमान से नई दिल्ली लाया गया

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण द्वारा 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को एक विशेष विमान से नई दिल्ली लाया गया है। राणा को भारत-अमरीका प्रत्यर्पण संधि के अन्‍तर्गत शुरू की गई कार्यवाही के तहत अमरीका में न्यायिक हिरासत में रखा गया था।

भारत के अमरीकी सरकार से आत्मसमर्पण वारंट हासिल करने के बाद दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू की गई थी। अमरीकी न्याय विभाग, अमरीकी स्काई मार्शल, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण, राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड, भारतीय विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय तथा अन्य एजेंसियों के सहयोग और समन्वय से इस आतंकी को भारत लाया गया।

राणा पर डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाउद गिलानी, आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी के षडयंत्रकारियों के साथ मिलकर 2008 में मुंबई में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की साजिश रचने का आरोप है।

लश्कर-ए-तैयबा और हूजी, दोनों को भारत सरकार द्वारा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। इन हमलों में 166 व्‍यक्ति मारे गये थे और 238 से अधिक घायल हुए थे।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

3 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

4 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

4 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

5 घंटे ago