केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश में बदनावर-उज्जैन राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन किया। भारतमाला परियोजना के तहत इस राष्ट्रीय राजमार्ग को एक हजार तीन सौ बावन करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। नितिन गडकरी ने पाँच हजार आठ सौ करोड़ रुपये की लागत वाली तीन सौ 28 किलोमीटर लंबी 10 सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 33 हजार करोड़ रुपये की लागत से पांच ग्रीनफील्ड आर्थिक गलियारे बनाए जाएंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर विश्व स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, बारह सौ करोड़ रुपये की लागत से छह रोपवे भी बनाए जाएंगे।
नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य में एक साल के भीतर 3 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं पूरी कर ली जाएंगी।
जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं।…
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…