खेल

2024 पैरालंपिक खेलों का औपचारिक उद्घाटन आज पेरिस में

2024 के पैरालंपिक खेलों का औपचारिक उद्घाटन आज फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है। ये खेल 8 सितंबर तक चलेंगे। यह पहली बार है कि फ्रांस ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक का आयोजन कर रहा है। इससे पहले वहां 1992 में शीतकालीन पैरालंपिक का आयोजन हुआ था जो टिग्नेस और अल्बर्टविले में हुआ था।

पेरिस 2024 पैरालंपिक में कुल 84 भारतीय पैरा एथलीटों का दल प्रतिस्पर्धा करेगा। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सबसे बड़ा दल है। भारत इस बार 22 खेलों में से 12 में प्रतिस्पर्धा करेगा। पैरा साइकिलिंग, पैरा जूडो और पैरा रोइंग में भारतीय एथलीट पहली बार प्रतिस्पर्धा करेंगे।

भारत का अभियान कल पैरा बैडमिंटन में शुरू होगा, जहां कृष्ण नागर पुरुष सिंगल्‍स में अपना खिताब बचाने उतरेगें। अवनि लेखरा और मनीष नरवाल भी पैरा निशानेबाजी में निशाना साधेंगे। कल से ही पैरा तीरंदाजी, पैरा साइकिलिंग, पैरा ताइक्वांडो, पैरा तैराकी और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। पैरा एथलेटिक्स 30 अगस्त को शुरू होगा, जिसमें 38 भारतीय एथलीट भाग लेंगे।

भाला फेंक में तोक्यो 2020 के स्‍वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल एफ-64 श्रेणी में और टेबल टेनिस में भाविना पटेल महिला सिंगल्‍स श्रेणी में भारतीय चुनौती पेश करेंगी। भारत की पहली पैरालंपिक पदक विजेता भाविना, सोनल बेन पटेल के साथ महिलाओं के डबल्स मुकाबले में भी शामिल होंगी।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

3 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

4 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

14 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

14 घंटे ago