भारत

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 से संबंधित संयुक्‍त संसदीय समिति ने विचार और सुझाव आमंत्रित किए

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 से संबंधित संयुक्‍त संसदीय समिति ने जनता, स्वैच्छिक संगठनों, विशेषज्ञों, हितधारकों और संस्थानों से विचार और सुझाव आमंत्रित किए हैं। लोकसभा सचिवालय ने इन बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कहा गया है कि जो लोग समिति को लिखित सुझाव भेजना चाहते हैं, वे उनकी दो प्रतियां हिंदी अथवा अंग्रेजी में भेज सकते हैं। इसके लिए पता है- संयुक्‍त सचिव, लोकसभा सचिवालय, कक्ष संख्‍या 440, संसदीय सौध, नई दिल्‍ली-110001. विचार और सुझाव ई-मेल भी किए जा सकते हैं। पता है- jpcwaqf-lss@sansad.nic.in

ये सुझाव विज्ञप्ति के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन के भीतर पहुंच जाने चाहिए। विज्ञप्ति के अनुसार, समिति को भेजे गए ज्ञापन और सुझाव उसके रिकॉर्ड का हिस्सा होंगे और उन्हें गोपनीय और समिति की संपत्ति समझा जाएगा।

समिति के समक्ष प्रस्‍तुत होने के इच्छुक व्यक्तियों को ज्ञापन भेजने के अलावा, विशेष रूप से अनुरोध भी करना होगा। परन्तु इस बारे में समिति का निर्णय अंतिम होगा। वक्‍फ (संशोधन) विधेयक 2024 का मसौदा हिंदी और अंग्रेजी में लोकसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह विधेयक बजट सत्र के दौरान लोकसभा में पेश किया गया था। इसे लोकसभा सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता में गठित संयुक्‍त संसदीय समिति को परीक्षण के लिए सौंपा गया था। समिति को अपनी रिपोर्ट संसद के शीतकालीन सत्र के प्रथम सप्ताह के अंतिम दिन तक सदन को सौंपनी होगी।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

11 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

12 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

12 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

12 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

12 घंटे ago