insamachar

आज की ताजा खबर

महीना: अक्टूबर 2025

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी की

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने नामांकन केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था…

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के शीर्ष बल्लेबाजों ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत की

नई दिल्ली में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत के शीर्ष बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की है। यशस्‍वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया है। साई सुदर्शन ने भी अर्द्धशतक बना लिया…

आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है

आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस है। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को गति प्रदान करना है। स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि यह दिन…

अमेरिका ने पाकिस्तान को मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली नवनिर्मित मिसाइलों की आपूर्ति करने से इनकार किया

अमेरिका ने पाकिस्तान को मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली नवनिर्मित उन्नत मिसाइलों की आपूर्ति करने से इनकार कर दिया है। भारत में अमरीकी दूतावास ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका के विदेशी सैन्य…

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आतंकवाद से निपटने के लिए भारत और अफगानिस्तान से मिलकर काम करने का आह्वान किया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद के सभी रूपों का मुकाबला करने के लिए, भारत और अफगानिस्तान के, मिलजुल कर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया है। नई दिल्ली में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मावलवी अमीर खान मुत्तकी के…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिडनी में पहली भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा उद्योग व्यापार गोलमेज बैठक को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिडनी में पहली भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा उद्योग व्यापार गोलमेज बैठक को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच रणनीतिक, औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्रों में बढ़ते सामन्‍जस्‍य की पुष्टि की। रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 में स्थापित व्यापक रणनीतिक…

हेमकुंड साहिब के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएँगे

उत्तराखंड के चमोली जिले में पवित्र सिख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट आज दोपहर बाद दो बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएँगे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुखमनी…

सर्वोच्‍च न्‍यायालय राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री के मुद्दों पर आज सुनवाई करेगा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रीन पटाखों के निर्माण और बिक्री के मुद्दों पर आज सुनवाई करेगा। इससे पहले, शीर्ष अदालत ने 26 सितम्‍बर को इस मामले की सुनवाई की थी। इसमें प्रमाणित निर्माताओं को राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र…

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टणम में जीत के लिए 252 रनों के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट शेष रहते लक्ष्य…