insamachar

आज की ताजा खबर

साल: 2025

भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन “गगनयान” कार्यक्रम ने अपने अंतिम चरण में प्रवेश किया: डॉ. जितेंद्र सिंह

पहला मानव अंतरिक्ष यान अब 2027 की पहली तिमाही के लिए निर्धारित किए जाने के साथ, भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन “गगनयान” कार्यक्रम अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर गया है। आज यहां राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में मीडिया से…

‘भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते को दिया अंतिम रूप’, पीएम मोदी ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने आज टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने महत्वाकांक्षी और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के साथ-साथ दोहरे योगदान सम्मेलन के सफल समापन का स्वागत किया। दोनो…

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक क्‍लोजडोर सत्र के दौरान पाकिस्‍तान पर प्रश्‍न उठाया

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक क्‍लोजडोर सत्र के दौरान पाकिस्‍तान पर प्रश्‍न उठाया है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। यह सत्र भारत और पाकिस्‍तान के बीच बढते तनावों के…

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग को चार सप्ताह के भीतर राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग को चार सप्ताह के भीतर राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण से संबंधित मुकदमे के कारण राज्य में स्थानीय निकाय…

2024 में वैश्विक विकास की गति धीमी हो गई: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में वैश्विक विकास की गति धीमी हो गई है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम-यू एन डी पी की आज जारी वार्षिक मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) रिपोर्ट के अनुसार 2023 तक…

NMCG ने 62वीं कार्यकारी समिति की बैठक में इको-सिस्टम बहाली के माध्यम से गंगा जीर्णोद्धार के लिए प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी

संपूर्ण नदी और पर्यावरण पुनरुद्धार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की 62वीं कार्यकारी समिति (ईसी) की बैठक, जिसकी अध्यक्षता एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव कुमार मित्तल ने की उन्होने नदी के पुनरुद्धार की…

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज हो ची मिन्ह सिटी में वेसाक के संयुक्त राष्ट्र दिवस के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। वियतनाम के राष्ट्रपति लुओंग कुओंग, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, वियतनाम बौद्ध…

UPI QR-Code ने वित्‍त वर्ष 2024-25 में डिजिटल भुगतान अवसंरचना में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की

एकीकृत भुगतान इंटरफेस- यूपीआई क्‍यूआर-कोड ने वित्‍त वर्ष 2024-25 में डिजिटल भुगतान अवसंरचना में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की है। इसने पिछले वित्‍त वर्ष के 657 दशमलव नौ मिलियन की तुलना में 91 दशमलव 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की…

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने कल नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल से पहले राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक की

केन्‍द्रीय गृह सचिव गोविन्‍द मोहन ने कल होने वाली नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक की। गृह मंत्रालय ने देश…