पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने रविवार को यह जानकारी दी। राजधानी क्वेटा समेत बलूचिस्तान प्रांत के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान के कारण शनिवार को अचानक बाढ़ का सामना करना पड़ा। कई शहरों में भी बाढ़ की स्थिति रही। विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘बारिश, तूफान और ओलावृष्टि के कारण अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। ये मौतें पिछले 48 घंटे में हुईं।’’ मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि क्वेटा घाटी में शनिवार को भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि हुई।
इस्राएल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में हमास के…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में…
निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर को कानूनी रूप से अधिकृत बताते…
भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…