पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार को रविवार को देश का उप-प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। चार्टर्ड अकाउंटेंट और अनुभवी राजनेता 73 वर्षीय डार, प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी से हैं। अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति प्रधानमंत्री शरीफ द्वारा “तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक” की गई है। शरीफ परिवार के करीबी सहयोगी डार पिछली दो सरकारों में वित्त मंत्री रह चुके हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच इस…
इंडिगो एयरलाइन ने सऊदी अरब के चार प्रमुख शहरों जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से…
मौसम विभाग के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान अक्वान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर लगातार…
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 आज से आम जनता के लिए खुल जाएगा। मेला सुबह…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की।…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में आगामी केंद्रीय बजट 2027-28 के संबंध…