insamachar

आज की ताजा खबर

25 fishermen from Tamil Nadu released from Sri Lankan jail
भारत

तमिलनाडु के 25 मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया

तमिलनाडु के रामेश्‍वरम के 25 मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है। इन मछुआरों को 23 फरवरी को रामेश्‍वरम के नजदीक मंडपम में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया था। उन पर अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में अतिक्रमण का आरोप लगाया गया। श्रीलंका की नौसेना ने उनकी नाव भी जब्‍त की थी। तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम.के.स्‍टालिन की अपील पर विदेश मंत्रालय के हस्‍तक्षेप के बाद उन्‍हें कल रिहा किया गया। इन मछुआरों को भारतीय दूतावास के अधिकारियों को सौंपा गया। इसके बाद मछुआरों को हवाई जहाज से चेन्‍नई भेजा गया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *