insamachar

आज की ताजा खबर

country is celebrating the 119th birth anniversary of Shaheed-e-Azam Bhagat Singh today
भारत मुख्य समाचार

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म वर्ष 1907 में आज ही के दिन पंजाब के तत्कालीन लायलपुर जिले के बंगा गांव में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।

भगत सिंह का जन्म क्रांतिकारियों के परिवार में हुआ था। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए खुद को कुर्बान करके अपने नाम को सार्थक किया। उनकी जयंती मनाने के लिए लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविधालय में ‘जश्न-ए-इंकलाब‘ नाम का एक राज्य-स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। लोग उनके पैतृक गांव खटकर कलां में इस महान सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँच रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपने अदम्य साहस और शौर्य से स्वतंत्रता आंदोलन को नई धार प्रदान की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की उनकी भावना आज भी भारत के युवाओं के साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *