insamachar

आज की ताजा खबर

250 people, including Rohingya refugees and Bangladeshi nationals, are missing after an overloaded trawler capsized in the Andaman Sea.
अंतर्राष्ट्रीय

अंडमान सागर में एक अतिभारित ट्रॉलर के पलटने से रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों सहित 250 लोग लापता

अंडमान सागर में मलेशिया पहुंचने की कोशिश में एक नाव के पलटने से रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों समेत 250 लोग लापता हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त और अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के संयुक्त बयान के अनुसार, नाव दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से रवाना हुई थी।

यह नाव कथित तौर पर दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से रवाना हुई थी और खराब समुद्री हालात, तेज हवाओं और अधिक भीड़ के कारण डूब गई। माना जा रहा है कि यह घटना 9 अप्रैल को हुई, हालांकि पूरी जानकारी अभी साफ नहीं है। अब तक केवल नौ लोगों को बचाया जा सका है। बांग्लादेश कोस्ट गार्ड के अनुसार, इन्हें एक गुजरते जहाज ने समुद्र में बहते हुए देखा और बाद में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अधिकारियों का कहना है कि बचाए गए लोगों में से कुछ मानव तस्करी से जुड़े होने के संदेह में हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *