छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में आज 26 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया, जिनमें से 13 पर 65 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, सात महिलाओं सहित इन नक्सलियों ने पूना मार्गेम पुनर्वास पहल के तहत वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि ये माओवादी, पीपल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन और आंध्र ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे और छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़, सुकमा और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में हिंसा की कई घटनाओं में शामिल थे। आत्म समर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी गई और सरकार की नीति के अनुसार उनका आगे पुनर्वास किया जाएगा।
नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन में…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…
जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…
अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…