बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड-बीसीबी ने मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग-बीपीएल के प्रसारण पैनल से भारतीय खेल प्रस्तोता रिद्धिमा पाठक को हटा दिया है। बोर्ड ने इसके पीछे बदलते हालात को कारण बताया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बीसीबी अधिकारियों ने कल इस फैसले की पुष्टि की, लेकिन इसके कारण नहीं बताए।
हालांकि बांग्लादेश की मीडिया की खबरों में बताया गया है कि रिद्धिमा को बीसीबी ने हटाया है, लेकिन उन्होंने इन दावों का खंडन किया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक बयान में रिद्धिमा ने कहा कि उन्होंने मौजूदा राजनीतिक माहौल के कारण स्वेच्छा से बीपीएल से नाम वापस ले लिया है। रिद्धिमा ने इस बात पर जोर दिया कि पैनल से हटने का उनका फैसला व्यक्तिगत था और आयोजकों द्वारा हटाए जाने का परिणाम नहीं था। बीसीबी और बीपीएल दोनों ने ही रिद्धिमा पाठक के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन में…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…
जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…
अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…