अंतर्राष्ट्रीय

खान यूनिस में यूरोपीय अस्‍पताल पर इस्राइल के हवाई हमले में 28 लोगों की मौत, कई घायल

खान यूनिस में यूरोपीय अस्‍पताल पर इस्राइल के हवाई हमले में 28 लोगों की मृत्‍यु हो गई और अनेक लोग घायल हुए। हमास की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्‍ता के अनुसार, इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने अस्‍पताल पर लगातार छह बम गिराए और उसके अंदरुनी हिस्‍सों तथा आसपास के इलाकों को निशाना बनाया।

इस्राइली सेना ने कहा कि हमास के आंतकवादियों को निशाना बनाने के लिए उनके कमान और नियंत्रण केन्‍द्र पर सटीक प्रहार किया गया।

इस्राइली रक्षा बलों और सुरक्षा प्राधिकरण ने संयुक्‍त बयान में यह दावा दोहराया है कि हमास गाज़ा में अस्‍पतालों का इस्‍तेमाल सैन्‍य गतिविधियों के लिए कर रहा है। जबकि, हमास इस आरोप से इन्‍कार करता है। इस्राइल की मीडिया के अनुसार यूरोपीय अस्‍पताल पर हमले का उद्देश्‍य हमास के वरिष्‍ठ नेता मोहम्‍मद सिनवार को निशाना बनाना था, जो संगठन के पूर्व नेता याहिया सिनवार का छोटा भाई है। हमास ने इसपर कोई टिप्‍पणी नहीं की है।

Editor

Recent Posts

FSSAI ने चाय में कीटनाशकों के अधिकतम सीमा तय करने के लिए नए नियमों का मसौदा जारी किया

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…

10 घंटे ago

केन्‍द्र ने पंजाब सरकार से मादक पदार्थों की बिक्री और दुरुपयोग के खिलाफ अभियान चला रहे कार्यकर्ताओं की हत्याओं पर रिपोर्ट मांगी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…

12 घंटे ago