अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका ने पश्चिम एशिया में अपने नागरिकों को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमले बढ़ने की चेतावनी दी

अमरीका ने ईरान समर्थित हूती समूह से बढ़ते संकटों के बीच पश्चिम एशिया में अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभिन्न देशों में स्थित अपने दूतावासों के माध्यम से जारी कई बयानों में अमरीकी विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से संभावित सुरक्षा अलर्ट, उड़ानें रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा में बाधाओं को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

अमरीका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए हैं। वहीं ईरान समर्थित हूती समूह ने सऊदी अरब पर हमले किए हैं। इनमें नागरिक हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं को निशाना बनाया गया, जिससे आम नागरिक हताहत हुए और यात्रा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। इससे पहले, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में वित्‍तीय केन्‍द्र की एक इमारत पर हूती समूह के हमले में दो भारतीय नागरिकों सहित 11 लोग घायल हो गए थे। सऊदी नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, घायलों में दो भारतीय, दो सऊदी, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक शामिल हैं। अधिकारियों ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है।

Editor

Recent Posts

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच में चीन को 6-2 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कल रात भोपाल में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच…

1 मिनट ago

भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1 प्रतिशत से घटकर 2.6 प्रतिशत हो गई

भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27 दशमलव एक प्रतिशत से घटकर 2 दशमलव 6 प्रतिशत…

5 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी को जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने टेलीफोन किया और उनसे बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज जर्मनी के चांसलर महामहिम श्री फ्रेडरिक मर्ज़ ने टेलीफोन किया…

1 घंटा ago

बीजेपी और SAD ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा…

17 घंटे ago

S&P ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

स्‍टेंडर्ड एण्‍ड पुअर्स-एसएंडपी ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र…

20 घंटे ago

भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा और विकास से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की घोषणा की

भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा, व्यापार,…

20 घंटे ago