बिज़नेस

संशोधित ढांचे के अंतर्गत 4,895.65 करोड़ रुपये के 29 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए

संशोधित ढांचे के अंतर्गत 20 अगस्त 2026 तक कुल 29 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्‍ताव प्राप्‍त हुए हैं, जिनमें 4,895.65 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश शामिल है। इस निवेश में सूचना प्रौद्योगिकी, एआई, सूचना एवं संचार, विनिर्माण, फार्मास्यूटिकल्स, डेटा सेंटर और परिवहन सेवाओं सहित कई क्षेत्र शामिल हैं।

मॉरीशस, संयुक्त राज्य अमेरिका, दक्षिण कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर, लक्ज़मबर्ग और केमैन द्वीप समूह सहित विभिन्न देशों के निवेशकों/संस्थाओं द्वारा 29 निवेश प्रस्‍ताव प्राप्‍त हुए है।

संशोधित ढांचा भारत में विदेशी निवेश के प्रवाह को सुगम बनाता है, क्योंकि इसमें 10 प्रतिशत तक के गैर-नियंत्रणकारी भूमि सीमा साझा करने वाले देशों (एलबीसी) के स्वामित्व वाले मामलों में पूर्व सरकारी अनुमोदन की आवश्यकता को समाप्त कर दिया गया है। यह सुधार निवेशकों को अधिक निश्चितता प्रदान करता है, लेनदेन में लगने वाले समय को कम करता है और भारत में व्यापार करने की सुगमता को बढाता है।

वर्ष 2026 के प्रेस नोट-2 और इसके परिणामस्वरूप 1 मई 2026 को अधिसूचित विदेशी मुद्रा प्रबंधन (गैर-ऋण साधन) नियम, 2019 में किए गए संशोधन के तहत अब लाभकारी स्वामित्व की जांच निवेशक इकाई के स्तर पर की जाती है। भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से 10 प्रतिशत तक गैर-नियंत्रणकारी स्वामित्व रखने वाले निवेशक, संबंधित क्षेत्रीय सीमा, प्रवेश मार्ग और अन्य लागू शर्तों के अधीन स्वचालित मार्ग से निवेश कर सकते हैं। निवेशक इकाई द्वारा सरकार को संबंधित जानकारी प्रदान किए जाने के बाद, किसी अन्य अनुमोदन की आवश्यकता के बिना निवेश किया जा सकता है।

इससे पहले, भारत के भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से लाभकारी स्वामित्व रखने वाले विदेशी निवेशकों को वर्ष 2020 के प्रेस नोट-3 के तहत पूर्व सरकारी अनुमोदन प्राप्त करना आवश्यक था, भले ही ऐसे देशों की स्वामित्व में हिस्सेदारी बहुत कम ही क्यों न हो। यह स्थिति लंबे समय से उन निवेशकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी, जो निवेश प्रक्रिया में अधिक स्पष्टता और सुगमता चाहते थे।

Editor

Recent Posts

अमरीका ने क्‍यूबा की निर्माण, खनन और धातु क्षेत्रों से जुड़ी नौ सरकारी कम्‍पनियों पर प्रतिबंध लगा दिए

अमरीका ने क्‍यूबा की निर्माण, खनन और धातु क्षेत्रों से जुड़ी नौ सरकारी कम्‍पनियों पर…

1 घंटा ago

झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षाओं की नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी

झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ परीक्षाओं की नियुक्तियां रद्द करने…

1 घंटा ago

सर्वोच्च न्यायालय ने प्रवेश स्तर की न्यायिक सेवा परीक्षाओं के लिए तीन वर्ष की वकालत अवधि को घटाकर एक वर्ष किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने प्रवेश स्तर की न्यायिक सेवा परीक्षाएं देने के संबंध में विधि स्नातकों…

1 घंटा ago

भारत और ब्राज़ील ने पुणे में BRICS ICT बैठक से अलग डिजिटल नवाचार और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और ब्राजील ने दूरसंचार और सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी-आईसीटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने…

1 घंटा ago

गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल के मुख्यालय में 189 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल-एसएसबी मुख्यालय…

1 घंटा ago