insamachar

आज की ताजा खबर

3 Maoists killed in encounter with security forces in Sukma district of Chhattisgarh
भारत

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला माओवादियों सहित तीन माओवादी मारे गए हैं। इन पर कुल 15 लाख रूपये का इनाम था।

ज़िला रिज़र्व गार्ड की टीम खुफिया सूचना मिलने के बाद तुमालपाड़ इलाके के जंगल में तलाशी अभियान चला रही थी। पुलिस के अनुसार, सवेरे से ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी। अब तक घटनास्थल से तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से एक राइफल, बीजीएल लॉन्चर और अन्य हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया है कि पुलिस और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टीमें इलाके में भेजी गई हैं। इलाके में गहन तलाशी अभियान जारी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *