सरकार ने डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से केन्द्र सरकार के पेंशनभोगियों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पेंशन स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया की ऑनलाइन ट्रैकिंग के लिए ऑनलाइन पोर्टल “भविष्य” ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पीपीओ जारी करना सुनिश्चित किया है, जबकि सीपीईएनजीआरएमएस पोर्टल पेंशनभोगियों की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के साथ निवारण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाता है।
पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने अप्रैल, 2025 माह के लिए भविष्य और सीपीईएनजीआरएमएस पर कार्यनिष्पादन पर ध्यान केंद्रित करते हुए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों पर मासिक रिपोर्ट जारी की है।
30 अप्रैल, 2025 तक, भविष्य 99 मंत्रालयों/विभागों/शीर्ष संगठनों के मुख्य सचिवालय और 1034 संबद्ध कार्यालयों में 9,406 डीडीओ के माध्यम से संचालित कर रहा है। उमंग प्लेटफॉर्म पर एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से भविष्य को विभिन्न हितधारकों द्वारा एक्सेस किया जा सकता है। फॉर्म 6-ए ने पेंशन पत्रों की प्रक्रिया में क्रांति ला दी है, जिसमें पहले के 9 फॉर्म/प्रारूप शामिल हैं, और कुल 20,003 सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भविष्य पोर्टल में नया फॉर्म 6-ए जमा किया है। सेवानिवृत्ति के मामलों में 83 प्रतिशत पीपीओ समय पर जारी किए गए हैं।
सीपीईएनजीआरएमएस पोर्टल पर लगातार 17 महीनों से 7000 से ज्यादा शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। अप्रैल 2025 में पोर्टल पर 8,396 पेंशन मामले आए, जिनमें से 10,200 मामलों का समाधान किया गया। 61 प्रतिशत शिकायतों का एक महीने के भीतर समाधान किया गया, जो इस समाधान तंत्र की मजबूती को दर्शाता है। साथ ही, 3 महीने के बाद सिर्फ 5 प्रतिशत शिकायतें ही समाधान के लिए लंबित हैं। मार्च 2025 के अंत में लंबित शिकायतों की संख्या 11,817 से घटकर अप्रैल 2025 के अंत में 10,179 हो गई है। रिपोर्ट में शिकायतों के समाधान की सफलता की कहानियों पर भी प्रकाश डाला गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…